सड़क निर्माण में लापरवाही! गड्ढे में पलटा बैटरी रिक्शा, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
नेवादा। सरायअकील थाना क्षेत्र में फकीराबाद के पास सड़क निर्माण के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। मिलान पैलेस के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बुधवार को स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा बैटरी रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। रिक्शे में सवार बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं और बड़े गड्ढों के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने निर्माण कार्यदायी संस्था सीएसआईएल से सड़क पर बने गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
@dmkaushambi @kaushambilive @cmoffice_up @socialist_akhileshyadav @kaushambipolice