अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के निजामपुर पुरैनी गांव में मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर इनामी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
आजाद समाजवादी पार्टी के चायल विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
आयोजकों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया।
डॉ. निसार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
प्रधान पति प्रतिनिधि राकेश कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।
इस दौरान रामचंद्र, शिव पासी, विनोद कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार समेत आयोजक और ग्रामीण मौजूद रहे।
#कौशाम्बी #चायल #कबड्डी #अंबेडकरकबड्डी #निजामपुरपुरैनी खेलसमाचार