किसानों की समस्याओं को लेकर मासिक बैठक में गरजे चंदू तिवारी
चायल। तहसील परिसर में मंगलवार को किसानों की मासिक बैठक हुई।
जिला अध्यक्ष चंदू तिवारी ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने संगठन में एकता और मजबूती बनाए रखने के निर्देश दिए।
बजहा निवासी सुभाष चंद्र ने कोर्ट के आदेश के बावजूद मकान में ताला लगाने की शिकायत की।
उन्होंने अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
लोधौर निवासी मोहम्मद सगीर ने ट्यूबवेल पर पड़ोसियों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की।
पेरई निवासी ओमप्रकाश व शिवप्रकाश ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया।
कुरई निवासी ज्ञान सिंह, राजेश, दिनेश व शांति देवी ने आराजी संख्या 161 की वरासत खारिज किए जाने की शिकायत रखी।
बैठक में कई किसानों ने अपनी समस्याएं जिला अध्यक्ष के सामने रखीं।
चंदू तिवारी ने उच्चाधिकारियों के माध्यम से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।
@inc_uttarpradesh @uppolice @cmoffice_up @dmkaushambi @official_kpmaurya