लाखों खर्च, फिर भी शौचालय बेकार!, नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा जल्द होगी समस्या दूर
नेवादा। नगर पंचायत सरायअकील में लाखों रुपये से बने सामुदायिक शौचालय बदहाल हैं।
रामलीला मैदान के पास बने दो शौचालयों के आसपास गंदगी और कूड़े का अंबार लगा है।
आदर्श इंटर कॉलेज के पास बने शौचालय में ताला लटक रहा है।
कस्बे से फकीराबाद तक बने तीनों शौचालय लोगों के उपयोग में नहीं आ रहे हैं।
दुकानदार विकास जायसवाल, रंजीत यादव और राज चक ने बताया कि ग्राहकों को शौचालय न होने से परेशानी होती है।
रामलीला मैदान के शौचालय का उद्घाटन 15 सितंबर 2020 को तत्कालीन विधायक संजय गुप्ता ने किया था।
ईओ अंशुमान सिंह का फोन नहीं उठा।
नगर अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द समस्या दूर कराई जाएगी।
@dmkaushambi @kaushambipolice @cmoffice_up @uppolice @inc_uttarpradesh @brajeshpathakup @official_kpmaurya