वाहन में पीछे से टक्कर के बाद विवाद, भाई को खेत में ले जाकर पीटने का आरोप
कौशाम्बी। चायल खास निवासी सोनू पुत्र राजू ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे सोनू छोटा हाथी वाहन से तिल्हापुर मोड़ स्थित वीएचपी कार्यालय से सामान लेकर चायल कार्यालय जा रहा था। मखौपुर के पास एक दोपहिया वाहन सवार ने उसके वाहन में पीछे से टक्कर मार दी।
आरोप है कि जानकारी करने पर दोपहिया वाहन सवार, जो खुद को रिटायर्ड आर्मी कर्मी बता रहा था, गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर करीब दस अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
सोनू का आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति लाइसेंसी हथियार लेकर आया और उसके भाई राज को खींचकर खेत की ओर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। सोनू ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
पीड़ित ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर मिली है और �