चित्तौड़गढ़: निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी सहित चार लोगों पर नाबालिग लड़कियों की सप्लाई का आरोप, केंडिडेट ने कहा- मामला झूठा
नगर निकाय चुनाव के बीच एक महिला ने कांग्रेस प्रत्याशी सहित चार लोगों पर नाबालिक सहित लड़कियों के खरीद फरोख्त के आरोप ने पार्टी में भूचाल ला दिया. मामले में कोतवाली पुलिस ने पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है आरोपियों में महिला ने अपने पति अनूप आमेरिया, ब्रजकिशोर स्वदेशी, गज्जू बना और गजेंद्र सिंह और रोहित नाम के युवक को आरोपी बनाया.