*चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ मोटर साईकिल रैली, नशे के खिलाफ देगी जागरूकता का संदेश*
*राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रैली का 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में होगा आगमन, पुलिस की ओर से स्वागत एवं फ्लैग ऑफ कार्यक्रम की तैयारियां*
चित्तौड़गढ़, 22 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में नशे के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित ‘FIGHT AGAINST DRUGS’ मोटर साईकिल रैली शुक्रवार, 23 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। गुजरात के एकतानगर में 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही इस रैली में देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें भाग ले रही हैं। रैली अजमेर से रवाना होकर चित्तौड़गढ़ होते हुए उदयपुर की ओर प्रस्थान करेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि रैली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), केंद्री�