*गुमशुदा 15 वर्षीय बालक को बूंदी से किया दस्तयाब*
#चित्तौड़गढ़ 22 अक्टूबर 2026 । कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 15 वर्षीय बालक को बूंदी जिले के हिंडोली टोल नाका से सकुशल दस्तयाब किया। पुलिस टीम ने चित्तौड़गढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्र में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर बालक का पता लगाया तथा आवश्यक पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि15 अक्टूबर 2026 को प्रार्थीया ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट पेश की कि मेरे दो लडके है जो 14 अक्टुबर 2026 को घर से स्कुल के लिये गये, मगर स्कुल से फोन आया कि दोनो बच्चे स्कुल नही आये। मैं तलाश करती हुइ शंकरगट्टा पहुंची तो मेरे दोनो बेटे शंकरगट्टा आश्रम के वहां मिले। मेरे बडा लडका जो 15 साल का है जो मेरे को देखकर वहां से साईकिल लेकर चला गया। मेरे द्वारा मेरे बडे लडके की काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला। वगैरा रिपोर्ट पर प्रक�