*66.76 ग्राम अवैध अफीम व 3.40 लाख रुपये नकद बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार ।*
#चित्तौड़गढ़ 22 अक्टूबर 2026। पारसोली थाना पुलिस एवं डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार से 66.76 ग्राम अवैध अफीम एवं 3,40,000 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी भैरूलाल जाट को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपाल सिंह कानावत व पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुड़ी के द्वारा प्रदत निर्देशो के अनुक्रम में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड़ को लेकर बुधवार को थानाधिकारी पारसोली आशुतोष सिंह मय जाप्ता मय डीएसटी टीम चित्तौड़गढ़ के सीएचसी पारसोली के सामने नाकाबन्दी शुरू की दौराने नाकाबन्दी एक महिन्द्रा एक्सयुवी 300 बिना नम्बरी आती हुई द�