🌾 उप विकास आयुक्त ने जयपुर पंचायत में अगहनी धान फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण।
📍 अरवल | 25 नवंबर, 2026
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार द्वारा कलेर प्रखंड अंतर्गत जयपुर पंचायत के जयपुर गाँव में अगहनी धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया।
🔹 निर्धारित प्रक्रिया के तहत 10×5 मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई, जिसमें कुल 32 किलो 50 ग्राम धान की उपज दर्ज की गई।
🔹 उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को फसल कटाई प्रयोग में निर्धारित वैज्ञानिक पद्धति एवं विभागीय दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने तथा सभी आँकड़ों एवं अभिलेखों का सही संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
🔹 फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त आँकड़े कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता के वास्तविक आकलन तथा कृषि योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं।
इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री इंद्रजीत कुमार, संबंधित पदाधिकारी, स्थानीय कृषक एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#जिला_प्रशासन_अरवल #फसल_कटाई_प्रयोग #कृषि #धान
Arwal, Bihar | Nov 25, 2026