🚆 अरवल जिले की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को गति देने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।
मुख्य सचिव, बिहार सरकार की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 नवंबर, 2026 को राज्य की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) शामिल हुईं तथा जिले से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्रगति एवं भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की जानकारी प्रस्तुत की।
🚉 बिहटा–अनुग्रह नारायण रोड नई रेल लाइन परियोजना
🔹 117.06 किलोमीटर लंबी इस परियोजना के माध्यम से पटना, अरवल, जहानाबाद एवं औरंगाबाद जिलों को रेल संपर्क से जोड़ने का प्रावधान है।
🔹 परियोजना की संशोधित लागत ₹3,606.42 करोड़ है।
🔹 परियोजना को सितंबर 2030 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
बैठक के दौरान परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन, भूमि अधिग्रहण, अंतरविभागीय समन्वय तथा लंबित प्रक्रियाओं के शीघ्र निष्पादन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई।
इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के पूर्ण होने से अरवल जिले में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा तथा आवागमन, व्यापार, रोजगार एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
बेहतर आधारभूत संरचना, सुदृढ़ रेल संपर्क एवं विकास की ओर अग्रसर अरवल।
#जिला_प्रशासन_अरवल #ArwalBihar #RailConnectivity #InfrastructureDevelopment #BiharDevelopment #विकसित_बिहार_विकसित_अरवल
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Arwal, Bihar | Nov 24, 2026