Public App Logo
Profile Picture

Arwal District Administration

@dproarwal
206Followers
0Following
📢 विकसित भारत – समृद्ध बिहार की ओर एक और महत्वपूर्ण पहल 🤝

🌟 राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जुलाई, 2026 से किया जा रहा है।

"सबका सम्मान – जीवन आसान" अभियान के अंतर्गत यह विशेष कार्यक्रम उन आवेदकों के लिए है, जिनकी शिकायतों का जिला स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में अपेक्षित निस्तारण नहीं हो सका है। ऐसे मामलों की सुनवाई अब मुख्यमंत्री स्तर पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में की जाएगी।

📝 आवेदन कैसे करें?

✅ सहयोग पोर्टल पर जाकर "राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम" का चयन करें।
✅ पूर्व में दर्ज आवेदन का रेफरेंस नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सत्यापित करें।
✅ सत्यापन के बाद आवेदन का विवरण स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा।
✅ चयनित आवेदकों को कार्यक्रम की तिथि, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी SMS के माध्यम से भेजी जाएगी।

💻 सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन भी परिवाद दर्ज किया जा सकता है।

📞 सहयोग कार्यक्रम से संबंधित जानकारी हेतु निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर: 1100247

🌐 सहयोग पोर्टल: https://t.co/fXqSwNxvN5

आइए, अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इस पहल का लाभ उठाएं और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहभागी बनें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyog nis:value=Sahyog nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sabkasammanjeevanaasaan nis:value=SabkaSammanJeevanAasaan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=statelevelsahyog nis:value=StateLevelSahyog nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=citizenfirst nis:value=CitizenFirst nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viksitbharatsamriddhbihar nis:value=ViksitBharatSamriddhBihar nis:enabled=true nis:link/>
👧📚 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ 🌸✨

💪 सशक्त बेटी, सशक्त समाज की पहचान!

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देश पर जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, फखरपुर में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

🎯 कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को— 🎓 करियर मार्गदर्शन
📖 उच्च शिक्षा
👩‍💼 आत्मनिर्भरता
⚖️ महिला अधिकार एवं सुरक्षा
🚫 बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, मानव तस्करी एवं लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

🏆 कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के बीच "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" लोगोयुक्त टी-शर्ट एवं टोपी का वितरण किया गया।

🌟 शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला हैं।

🤝 आइए, संकल्प लें— हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर दिलाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=betibachaobetipadhao nis:value=BetiBachaoBetiPadhao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=narishakti nis:value=NariShakti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=WomenEmpowerment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=careerguidance nis:value=CareerGuidance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=empowergirls nis:value=EmpowerGirls nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educategirls nis:value=EducateGirls nis:enabled=true nis:link/>
बिहार सरकार
समाहरणालय, अरवल
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
ई-मेल : arwaldpro@gmail.com

प्रेस विज्ञप्ति

अरवल, दिनांक : 11 जुलाई, 2026

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार अपर समाहर्ता, अरवल ,भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा एवं जिले के सभी अंचल अधिकारी (सीओ) उपस्थित रहे।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा दाखिल-खारिज, जमाबंदी परिमार्जन, ऑनलाइन जमाबंदी, भूमि मापी, भू-विवादों के निष्पादन, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व वसूली, लोक शिकायत निवारण, जनता दरबार से प्राप्त परिवादों के निष्पादन तथा अन्य राजस्व संबंधी लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से संबंधित सभी आवेदनों एवं मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए सभी पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जिला पदाधिकारी ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त रखने, भूमि विवादों का त्वरित निष्पादन करने, लंबित दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा भूमि सुधार उपसमाहर्ता  क्षेत्र के अंचलों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों की सतत निगरानी करें तथा आवश्यकतानुसार अंचल अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान करें।

बैठक के दौरान जिन अंचलों में राजस्व कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई, वहां संबंधित अंचल अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक समय पर पहुंचे तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, लंबित मामलों की सतत समीक्षा तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा आम जनता को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

:::
💙 सामाजिक सुरक्षा का संबल, सम्मानजनक जीवन की ओर एक और कदम!

आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह जून 2026 की पेंशन राशि का लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण किया गया।

अरवल समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

📌 अरवल जिले की प्रमुख उपलब्धियां: 👥 कुल लाभार्थी – 79,321 💰 प्रति लाभार्थी – ₹1,100 🏦 कुल अंतरित राशि – ₹11,69,81,400 (डीबीटी के माध्यम से)

यह पहल समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आर्थिक सुरक्षा, आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialsecuritypension nis:value=SocialSecurityPension nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dbt nis:value=DBT nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samajiksuraksha nis:value=SamajikSuraksha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनहित_में_जारी nis:value=जनहित_में_जारी nis:enabled=true nis:link/>
🌊 सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

जनहित सर्वोपरि की भावना के साथ जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस ने आज असलानपुर कुटिया, सोन नदी कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से कटाव की वर्तमान स्थिति, संवेदनशील स्थलों एवं अब तक किए गए सुरक्षात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कटाव की निरंतर निगरानी की जाए तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक एवं बचाव संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा।

उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनहित में हर आवश्यक कदम समयबद्ध ढंग से उठाया जाएगा।

अरवल जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sonriver nis:value=SonRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rivererosion nis:value=RiverErosion nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicsafety nis:value=PublicSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
🌧️ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संभावित बाढ़, जलजमाव, नदी कटाव एवं मानसून के दौरान उत्पन्न होने वाली आपदा संबंधी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करना था।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-139 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-110 पर संभावित जलजमाव, सोन नदी एवं पुनपुन नदी के कटाव प्रभावित क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक एहतियाती उपायों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने जलजमाव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, संवेदनशील तटबंधों एवं कटाव प्रभावित स्थलों पर सतत निगरानी तथा आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले संसाधनों, नाव, आवश्यक उपकरणों, राहत सामग्री तथा आपातकालीन संचार व्यवस्था को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय टीमों को 24×7 सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित सूचना, समन्वित कार्रवाई एवं समय पर राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

अरवल जिला प्रशासन मानसून एवं संभावित आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा आम नागरिकों से भी अपील करता है कि मौसम एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=disastermanagement nis:value=DisasterManagement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=floodpreparedness nis:value=FloodPreparedness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoon nis:value=Monsoon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicsafety nis:value=PublicSafety nis:enabled=true nis:link/>
*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिला प्रोग्राम कार्यालय, आईसीडीएस*  
*जिला - अरवल*

*दिनांक*: 08/07/2026

*विषय*: अनुबंध आधारित सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु दस्तावेज सत्यापन सम्पन्न

अरवल जिले के समेकित बाल विकास सेवा अंतर्गत विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर नियोजन हेतु विभागीय निर्देश के आलोक जिला पदाधिकारी द्वारा गठित त्रि-सदस्यीय कमिटी के द्वारा में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आज दिनांक  से 08/07/2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न* की गई।

उपरोक्त नियोजन प्रक्रिया में कुल * 102 सेविकाओं* ने आवेदन किया था। निर्धारित तिथि को सभी आवेदिकाओं के *शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र* एवं अन्य आवश्यक कागजातों का गहनता से सत्यापन त्रि स्तरीय समिति द्वारा किया गया।

जिसमे कुल 79 अभ्यर्थी शामिल हुए ।

उक्त प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।
📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन आपके द्वार

🤝 जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

📝 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 09 नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएँ रखीं। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

✅ कलेर प्रखंड के अमीर बिगहा निवासी द्वारा बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पर श्रम अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

✅ अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 16 में सीमांकन संबंधी शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी, अरवल को संयुक्त रूप से सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

💬 जिला प्रशासन का संकल्प — हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamvad nis:value=JanSamvad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jantasesakshatkar nis:value=JantaSeSakshatkar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
🏛️ आपकी पंचायत, आपकी सुविधा — सहयोग शिविर आपके द्वार! 🤝

📢 अरवल जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

📝 इन शिविरों में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन, शिकायत एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

✅ अपनी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुँचें। ✅ आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएँ। ✅ सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ।

🤝 आइए, सहयोग शिविर में भाग लेकर सुशासन और जनसेवा की इस पहल को सफल बनाएँ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayat nis:value=Panchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janseva nis:value=JanSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
📍 समाहरणालय, अरवल

🤝 "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा.प्र.से.) ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।

📑 प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीबद्ध कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवाद का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। जिला प्रशासन, अरवल आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janatadarbar nis:value=JanataDarbar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sabkasammanjeevanaasaan nis:value=SabkaSammanJeevanAasaan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arwaldistrict nis:value=ArwalDistrict nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल में दिलाई गई सतर्कता शपथ

अरवल, 03 जुलाई 2026: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा  बैंस द्वारा की गई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत करने में सतर्कता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन अरवल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिल सके।

जनसंपर्क कार्यालय
जिला प्रशासन, अरवल
🎓📚 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय का प्रेरणादायी संदेश

नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय ने उन्हें परिश्रम, अनुशासन एवं ज्ञानार्जन के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया है।

आइए, इस प्रेरणादायी संदेश को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाएं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=newsession2026 nis:value=NewSession2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentmessage nis:value=StudentMessage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highereducation nis:value=HigherEducation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationforall nis:value=EducationForAll nis:enabled=true nis:link/>
बिहार सरकार
समाहरणालय, अरवल
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति
अरवल, दिनांक : 01 जुलाई, 2026

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में अरवल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पदक विजेताओं को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

महाराष्ट्र के नासिक में दिनांक 25 जून, 2026 से 28 जून, 2026 तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अरवल जिले के कुल 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं तीन कांस्य पदक अर्जित कर अरवल तथा बिहार का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में सुप्रिया राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। वहीं साक्षी राज, जिज्ञासा चंद्रा एवं गौरव कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिला  पदाधिकारी ने कहा कि यह पूरे अरवल जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार पदक अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के बालक एवं बालिकाएं खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, अरवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले, राज्य एवं देश का नाम और अधिक गौरवान्वित कर सकें।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में अरवल के खिलाड़ी खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 01 जुलाई, 2026
अरवल

जिला पदाधिकारी ने मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

जिला पदाधिकारी, अरवल, श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज दिनांक 01 जुलाई, 2026 को मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित समाहरणालय परिसर में अवस्थित वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत संचालित पालना घर (Creche) का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं बच्चों की देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने केंद्र में प्राप्त सभी मामलों (केसों) की समीक्षा करते हुए संधारित मास्टर रजिस्टर, प्रत्येक मामले से संबंधित व्यक्तिगत फाइल, काउंसलिंग रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट, प्राथमिकी (एफआईआर) एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

जिला पदाधिकारी ने केंद्र प्रशासक श्रीमती शिम्पू कुमारी से प्रत्येक मामले की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिया कि केंद्र में सहायता के लिए आने वाली प्रत्येक महिला को संवेदनशील एवं सम्मानजनक वातावरण में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की नियमित काउंसलिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रत्येक मामले का समय-समय पर फॉलो-अप भी किया जाए, ताकि उन्हें न्याय, सुरक्षा एवं पुनर्वास की प्रक्रिया में समुचित सहयोग प्राप्त हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुरूप पीड़ित महिलाओं को चिकित्सीय सहायता, कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, मनोसामाजिक परामर्श तथा अन्य आवश्यक सेवाएं निर्धारित प्रावधानों के अनुसार समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। सभी मामलों का अभिलेखीकरण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा गोपनीयता एवं संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने महिलाओं की काउंसलिंग हेतु निर्धारित कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती माला कुमारी को निर्देश दिया कि काउंसलिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाया जाए, ताकि हिंसा से प्रभावित महिलाओं को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक संबल प्रदान किया जा सके।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को एक ही स्थान पर त्वरित एवं समेकित सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। ऐसे में केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाए रखने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्री ऋषिकेश तिवारी, वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार सरकार
समाहरणालय, अरवल
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति
अरवल, दिनांक : 01 जुलाई, 2026

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में अरवल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पदक विजेताओं को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

महाराष्ट्र के नासिक में दिनांक 25 जून, 2026 से 28 जून, 2026 तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अरवल जिले के कुल 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं तीन कांस्य पदक अर्जित कर अरवल तथा बिहार का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में सुप्रिया राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। वहीं साक्षी राज, जिज्ञासा चंद्रा एवं गौरव कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया।

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस, उप विकास आयुक्त श्री शैलेश कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी श्री रितेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिला  पदाधिकारी ने कहा कि यह पूरे अरवल जिले के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार पदक अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के बालक एवं बालिकाएं खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, अरवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले, राज्य एवं देश का नाम और अधिक गौरवान्वित कर सकें।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में अरवल के खिलाड़ी खेल जगत में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
बिहार सरकार
समाहरणालय, अरवल
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

अरवल, दिनांक 25 जून, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 जून, 2026 को जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

जागरूकता रैली का शुभारंभ सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अरवल श्रीमती अतुल कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली जी ए  उच्च विद्यालय, अरवल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए इंडोर स्टेडियम, अरवल तक निकाली गई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा, सशक्त भारत” तथा “स्वस्थ समाज की पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कैडेटों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से रैली में सहभागिता करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती अतुल कुमारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं तथा एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली, शपथ ग्रहण, जनसंवाद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आयोजित यह जागरूकता रैली समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, शिक्षकगण, भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेट तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
अरवल
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, अरवल

नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

अरवल, दिनांक : 24 जून, 2026

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार अरवल जिला अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में सेविका एवं सहायिकाओं के माध्यम से आमजनों को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा स्थानीय समुदाय, अभिभावकों, किशोर-किशोरियों तथा आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को निम्नलिखित शपथ दिलाई गई—

नशा मुक्ति शपथ

प्रिय साथियों,

युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। अतः यह अति आवश्यक है कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़ें।

देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त कराएँगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए।

इसलिए आइए, हम सब मिलकर अपने जिला अरवल एवं बिहार राज्य को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लें।

मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि अपने देश को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करूँगा/करूँगी।

जय हिन्द।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन, अरवल
🌼 प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा निरीक्षण 🌼

आज माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग सह प्रभारी मंत्री, अरवल श्री दीपक प्रकाश जी द्वारा कर्पी प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा उपस्थित आमजनों एवं लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र लाभुकों तक पहुँचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

यह शिविर आमजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

✨ "सेवा, समाधान और सुशासन के संकल्प के साथ सरकार आपके द्वार।"

<nis:link nis:type=tag nis:id=सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर nis:value=सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कर्पी_प्रखंड nis:value=कर्पी_प्रखंड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दीपक_प्रकाश nis:value=दीपक_प्रकाश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अरवल nis:value=अरवल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सुशासन nis:value=सुशासन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहारसरकार nis:value=बिहारसरकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरकार_आपके_द्वार nis:value=सरकार_आपके_द्वार nis:enabled=true nis:link/>
👩‍👧‍👦 महिला एवं बाल सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल

जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर के अंतर्गत कुर्था प्रखंड में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती शिप्रा वर्मा द्वारा समेकित बाल विकास सेवा से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी नागरिकों के बीच साझा की गई।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

✨ जागरूक नागरिक, सशक्त समाज एवं समृद्ध बिहार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sahyogshivir nis:value=SahyogShivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jankalyanshivir nis:value=JanKalyanShivir nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=icds nis:value=ICDS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantrikanyautthanyojana nis:value=MukhyamantriKanyaUtthanYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmmvy nis:value=PMMVY nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, अरवल
दिनांक : 21 जून, 2026

समाहरणालय पार्क सहित जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

"Yoga for Healthy Ageing" थीम के अंतर्गत 21 जून, 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन, अरवल, खेल विभाग, आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय पार्क, अरवल एवं जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर उत्साहपूर्वक किया गया।

समाहरणालय पार्क, अरवल में प्रातः 5:30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस, पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ. नवजोत सिमी ,बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार एवं धर्मेन्द्र तिवारी ,उप विकास आयुक्त श्री शलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मीगण, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास करते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इसके साथ-साथ जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास एवं विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया तथा अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की प्रेरणा दी।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा यह व्यक्ति को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने "प्रतिदिन योग, रहें निरोग" का संदेश देते हुए लोगों से योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। योग दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

जिले भर में आयोजित योग कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं, बालिकाओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

"प्रतिदिन योग करें, निरोग रहें।"

निवेदक :
जिला जनसंपर्क कार्यालय, अरवल
🌡️ भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन, अरवल का महत्वपूर्ण निर्णय

जिला पदाधिकारी, अरवल के आदेशानुसार अत्यधिक तापमान एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 22 जून 2026 से 25 जून 2026 तक जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी।

कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएँ एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पूर्वाह्न 10:30 बजे तक संचालित होंगे। सरकारी आवासीय विद्यालय इस आदेश से मुक्त रहेंगे।

सभी अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heatwave nis:value=HeatWave nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentsafety nis:value=StudentSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/>
🤝 "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और पहल

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आज दिनांक 19 जून, 2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 24 नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, मापी, आवास योजना, मनरेगा, विद्युत, श्रम संसाधन एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया।

जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं सुशासन की स्थापना के लिए जिला प्रशासन सतत प्रतिबद्ध है।

📸 जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sabkasammanjeevanaasaan nis:value=SabkaSammanJeevanAasaan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamvad nis:value=Jansamvad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicgrievanceredressal nis:value=PublicGrievanceRedressal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goodgovernance nis:value=GoodGovernance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहारसरकार nis:value=बिहारसरकार nis:enabled=true nis:link/>
🎭 बस स्टैंड, अरवल में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बस स्टैंड, अरवल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

✨ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ — सशक्त समाज की पहचान।

<nis:link nis:type=tag nis:id=betibachaobetipadhao nis:value=BetiBachaoBetiPadhao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nukkadnatak nis:value=NukkadNatak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=WomenEmpowerment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihargovernment nis:value=BiharGovernment nis:enabled=true nis:link/>
🌾🚜 कृषि विकास की जानकारी, किसानों के सशक्तिकरण की तैयारी

दिनांक 16 से 18 जून, 2026 तक आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन अरवल जिला के सभी पांचों प्रखंडों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से आमजनों एवं किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में कुर्था प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों एवं किसान हितैषी पहल की जानकारी लाभार्थियों एवं किसानों के बीच साझा की गई। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कृषि विभाग की योजनाओं के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाते हुए जानकारी प्राप्त की तथा सरकार की किसान कल्याणकारी पहलों की सराहना की।

📸 कुर्था प्रखंड में आयोजित सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर के दौरान कृषि विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने की कुछ झलकियाँ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर nis:value=सहयोग_सह_जनकल्याण_शिविर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि_विभाग nis:value=कृषि_विभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान_कल्याण nis:value=किसान_कल्याण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुर्था nis:value=कुर्था nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अरवल nis:value=अरवल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सबका_सम्मान_जीवन_आसान nis:value=सबका_सम्मान_जीवन_आसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बिहारसरकार nis:value=बिहारसरकार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministrationarwal nis:value=DistrictAdministrationArwal nis:enabled=true nis:link/>
🌡️ महत्वपूर्ण सूचना | अरवल जिला

भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन, अरवल द्वारा 18 जून 2026 से 21 जून 2026 तक कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र केवल पूर्वाह्न 10:30 बजे तक संचालित होंगे।

सभी अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन से अनुरोध है कि आदेश का पालन करें एवं बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=arwal nis:value=Arwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heatwave nis:value=HeatWave nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolnotice nis:value=SchoolNotice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtadministration nis:value=DistrictAdministration nis:enabled=true nis:link/>