🏛️ मिशन कायाकल्प अभियान के तहत सरकारी भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन एवं नवनिर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा।
विकास आयुक्त, बिहार, पटना की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन कायाकल्प अभियान के तहत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान अरवल जिले में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), नगर विकास एवं आवास विभाग सहित अन्य विभागों के अंतर्गत विभिन्न सरकारी भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
✨ मिशन कायाकल्प अभियान के तहत बदल रही सरकारी भवनों की तस्वीर, सुदृढ़ हो रही आधारभूत संरचना एवं बेहतर हो रही जनसुविधाएँ।
#जिला_प्रशासन_अरवल #मिशन_कायाकल्प #बदलता_अरवल #विकसित_बिहार #MissionKayakalp #ArwalDistrictAdministration
Arwal, Bihar | Nov 24, 2026