सोरांव: मऊआइमा इलाके में भरत मिलाप देखने आई महिला की डीजे की तेज आवाज से मौत का आरोप, डीजे संचालक पर कार्रवाई की मांग
मऊआइमा में भरत मिलाप की खुशियों के बीच एक परिवार में मातम छा गया। तेज आवाज में डीजे बजने के दौरान हृदय रोग से पीड़ित 58 वर्षीय सुखरानी देवी की मौत हो गई। उनके पति ने डीजे की तेज आवाज को पत्नी की तबीयत बिगड़ने की वजह बताते हुए संचालकों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। हालांकि डीजे की आवाज और मौत के बीच चिकित्सकीय संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।