मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित लिधौरा और मड़ावरा निवासी 2 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित चल रहे लिधौरा और मड़ावरा निवासी 2लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बुधवार को शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि उक्त लोगों के खिलाफ न्यायालय में विभिन्न धाराओं के तहत सुनवाई चल रही है इस दौरान उक्त लोग न्यायालय में वांछित चल रहे थे न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी किया गया था।