रतनी फरीदपुर: पत्नी से झगड़े के बाद शराबी चढ़ा हाईटेंशन टॉवर पर, 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रतनी प्रखंड के सुजौला गांव के समीप पत्नी से विवाद के बाद एक शराबी व्यक्ति 132 केवी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराई। टॉवर पर व्यक्ति के चढ़े रहने से करीब तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। झुनाठी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।