ओबरा: बीजपुर में टूटी पुलिया के पास ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, नाले के तेज बहाव में स्कूल पहुंच रहे बच्चे
Obra, Sonbhadra | Sep 11, 2026 बीजपुर के म्योरपुर विकासखंड के सिरसोती गांव के टोला कोडार में एक महीने पहले तेज बारिश में पुलिया बह गई थी। पुलिया टूटने के बाद छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी कंपोजिट विद्यालय-कोडार में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है, जिन्हें टूटी पुलिया और नाले के तेज बहाव के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है।