नावां: डेगाना-फुलेरा रेलमार्ग पर मुंबई, हरिद्वार और तिरुपति के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग
Nawa, Nagaur | Nov 22, 2026 नावा सिटी, मकराना, कुचामन सिटी और आसपास के सैकड़ों गांवों के लाखों लोगों ने डेगाना-फुलेरा रेलमार्ग पर मुंबई, हरिद्वार और तिरुपति के लिए सीधी रेल सेवाएं शुरू करने की मांग की है। समाजसेवी मनोज गंगवाल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा को मांग-पत्र भेजकर इस विषय पर प्राथमिकता से कार्रवाई की अपील की है।