हरनाहा गांव में देर रात मवेशी चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पूछताछ करने के दौरान उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उक्त युवक को टाउन थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा उक्त युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया है। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है, जो इनयरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।