लालबर्रा: शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत करियर परामर्श और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 08 अक्टूबर को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत करियर काउंसलिंग, कौशल एवं वोकल फॉर लोकल, वीर गाथा तथा कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस