औरंगाबाद। कला कौशल मंच एवं महोत्सव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में में आयोजित सात दिवसीय प्रदेश स्तरीय कला महाकुंभ- कला महोत्सव-2026 रविवार को भव्यता के साथ संपन्न हो गया। समापन हुआ। महोत्सव में कला, संस्कृति और प्रतिभा का संगम देखने को मिला।महोत्सव की शुरुआत 25 अक्टूबर को शहर के अधिवक्ता संघ सभागार में "भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के विकास में कला की भूमिका" विषयक
संगोष्ठी से हुई। इसके बाद
प्रखंड और जिला स्तर पर
27 से 29 अक्टूबर तक विभिन्न केंद्रों पर ऑडिशन के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड से तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद 30 से 31 अक्टूबर तक औरंगाबाद में बिहार के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन से टॉप टेन का चयन किया गया।
फाइनल में हुई खिताबों की बरसात
वहीं फाइनल कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शहर के लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ सभागार में किया गया। इस दौरान चयनित कलाकारों ने कार्यक्रम में अंतिम प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के आधार पर गायन के क्षेत्र में विजेता को 'बिहार सुरों के बादशाह' तथा नृत्य के क्षेत्र में विजेता को 'भारतनाट्यम नृत्य उस्ताद' की उपाधि से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर नामचीन कलाकारों और सभी महोत्सव के दो-दो सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सभी को लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक धनंजय कुमार, महोत्सव पुरूष सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्व श्रीवास्तव आदि ने किया।
#thesilencemedianews #aurangabad #औरंगाबाद #lordbuddhapublicschool