देहरादून गढी कैंट में विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई, टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुआ विसर्जन।
देहरादून'आजीविका एजुकेशन' के तत्वावधान मे भगवान श्री गणेश जी की एक भव्य विसर्जन शोभायात्रा का सफल आयोजन किया गया। पूर्ण विधि-विधान और धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित इस गरिमामयी शोभायात्रा में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह भव्य विसर्जन यात्रा गढ़ी कैंट से प्रारंभ होकर प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान पूरा मार्ग 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान रहा।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Tapkeshwermandir