मड़ावरा: मड़ावरा की साधन सहकारी समिति पर एसडीएम ने पहुँचकर किसानों को व्यवस्थित रूप से बटवाई रासायनिक खाद
मड़ावरा की साधन सहकारी समिति पर पहुँचकर एसडीएम ने व्यवस्थित रूप से किसानों को रासायनिक खाद का वितरण करवाया गया। साधन सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ की सूचना मिलने पर एसडीएम ने रविवार की शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे।उन्होंने व्यवस्थाएं देखते हुए स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजिका और टोकन व्यवस्था की जांच की।