🏛️ भागलपुर संग्रहालय के स्वर्ण जयंती पखवाड़े का भव्य शुभारंभ ✨
भागलपुर संग्रहालय अपनी स्थापना के 50 गौरवशाली वर्ष पूरे कर रहा है। इसी खास अवसर पर 11 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित स्वर्ण जयंती पखवाड़े की शुरुआत उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के साथ हुई।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह सहायक संग्रहालय अध्यक्ष श्री अंकित रंजन जी द्वारा किया गया।
शुभारंभ समारोह में लोकनृत्य, लोकगीत और छठ महापर्व पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बनाया। इसके साथ ही कला एवं इतिहास पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।
इस पखवाड़े के दौरान कवि सम्मेलन, संगोष्ठी, टेराकोटा कला एवं क्रोशिया कला कार्यशाला, युवा कलाकार शिविर, सम्मान समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, हमारी कला, संस्कृति और विरासत के नाम।
📍 स्थान: भागलपुर संग्रहालय, भागलपुर
📅 अवधि: 11.10.2026 से 26.10.2026
#BhagalpurMuseum #GoldenJubilee #Bhagalpur #BiharCulture #ArtAndCulture