पिपरा: हरिहरगंज नपं के वार्ड पार्षदों ने ईओ पर सवाल उठाए, कहा- पहले से तय योजनाओं पर कराए जाते हैं हस्ताक्षर
Pipra, Palamu | Sep 4, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर वार्ड पार्षदों में असंतोष गहराता जा रहा है।पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी फैजूर रहमान अंसारी पर पूर्व निर्धारित योजनाओं को प्राथमिकता देने और बाहरी लोगों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है।पार्षदों का कहना है कि नगर पंचायत की बैठक अब सिर्फ कोरम पूरा करने तक सिमटकर रह गई है।बैठक में योजनाओं पर सार्थक चर्चा नहीं होती