पिपरा प्रखंड के मधुबाना गांव में रविवार के शाम 5 बजे को आरव बाइक सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया राजेश राजवंशी ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सेंटर के प्रोपराइटर आदित्य राम ने बताया कि यहां दोपहिया वाहनों की सर्विसिंग, मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की सुविधाएं उचित दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।