पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार के शाम 5 बजे पीपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बिहार सीमा से सटे कुंड के पास साकाचुआं जंगल में थाना प्रभारी बिमल कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने महुआ शराब बनाने की दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।