पिपरा: वार्ड संख्या 13 के प्रत्याशी विक्रम शर्मा का जनसंपर्क तेज, 'मोतियों का हार' छाप पर समर्थन मांगा
Pipra, Palamu | Feb 19, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या 13 में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी विक्रम शर्मा ने गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे समर्थकों के साथ क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने गांव मोहल्ले में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा।