प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर वार्ड निवासी युवक ने कमरे में फंदे पर झूलकर की आत्महत्या
प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर वार्ड निवासी 25 वर्षीय श्रीराम यादव बुधवार शाम 7 घर के कमरे में फंदे से लटकताए मिला। परिजन आननफनान में फंदे से उतार कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने रात करीब 8:30 बजे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। युवक के मौत के कारण को लेकर परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं।