प्रतापगढ़: छतौना गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद, पत्नी ने रिश्तेदारों को बुलाकर पति को पिटवाया
छतौना निवासी रोशन कुमार गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसके मध्य कुछ विवाद हुआ था। उसके पिता ने दोनों को समझा बूझकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने विवाद की पूरी जानकारी अपनी मौसी मीरा देवी निवासी नगर को दी। जो अपने बेटे के साथ उनके घर आई और लाठी डंडा से पीट कर रोशन कुमार को लहू लुहान कर दिया।