प्रतापगढ़: देल्हूपुर बाजार में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बूथ का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़ प्रयागराज की सीमा देल्हूपुर बाजार में स्थित पुलिस बूथ का महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बुधवार की रात करीब 8 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान उधर से गुजर रहे संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस चेकिंग बूथ देल्हूपुर बाजार में संचालित बैरियर ,स्टोन,जिंगजैग बैरियर व मोर्चा का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।