प्रतापगढ़: सड़वा चंद्रिका बाजार की युवती को प्रेमी युवक ने भगा लिया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के संडवा चंद्रिका बाजार की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती को कधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम निवासी प्रदीप वर्मा जो अक्सर आए दिन उनकी पुत्री से मिलता जुलता था। तीन दिन पूर्व युवती को अपने साथ भगा ले गया। युवती के मामा तथा मामी ने भी युवती को भगाने में अपना सहयोग दिया । युवती के पिता की तहरीर पर अंतू पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।