प्रतापगढ़: कोनी गांव में चूल्हे की चिंगारी से रिहायशी छप्पर जलकर हुआ राख, मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का लिया जायजा
प्रतापगढ़ जनपद के कोनी गांव में मोहम्मद शब्बीर के यहां खाना बनाने के बाद चूल्हे में पडी चिंगारी से रिहासी छप्पर में आग लग गई। आग लगने के बाद छप्पर के अंदर मौजूद घर के लोग बाहर भाग कर अपनी जान बचाया। घर के लोगों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे छप्पर के अंदर रखा बरतन खाट कपडे समेत सब सामान जलकर राख हो गया।