घाटमपुर: इटर्रा गांव में बंबा की पटरी कटी, गांव में घुसा पानी, कई रास्ते डूबे, घरों तक पहुंचा जलभराव
घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा गांव में लगातार बारिश के बीच बंबा की पटरी कटने से पानी तेजी से गांव की ओर पहुंच गया। देखते ही देखते पानी गलियों से होकर कई घरों तक पहुंच गया। जलभराव के कारण ग्रामीणों के सामने घरों से बाहर निकलने का संकट खड़ा हो गया है। कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं।