Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
Abvp
Aimim
buxartopnews
गुप्त सूचना के आधार पर रोकी गई लग्जरी बस, उत्पाद विभाग की टीम कर रही जांच ..
Buxar, Buxar
| Nov 17, 2026
MORE NEWS
पकड़ी गई लग्जरी बस से मिली शराब की बहुत बड़ी खेप, गिनती जारी
Buxar, Buxar | Nov 17, 2026
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 17, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 नवम्बर 2026 पंचकोशी परिक्रमा मेला की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पांचों पड़ावों के समग्र विकास को लेकर दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 17 नवम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में पंचकोशी परिक्रमा मेला के आयोजन एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि दिनांक 29 नवम्बर से 03 दिसंबर 2026 तक पंचकोशी परिक्रमा मेला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु परंपरागत पांच पड़ावों यथा अहिरौली, नदांव, भभुअर, बड़का नुआंव एवं चरित्रवन में धार्मिक अनुष्ठान एवं परिक्रमा करेंगे। बैठक में उपस्थित पंचकोशी परिक्रमा समिति के सदस्यों द्वारा मेले के सुव्यवस्थित आयोजन, धार्मिक स्थलों के विकास तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बक्सर को पांचों पड़ावों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, पर्याप्त शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मेला स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों की आवश्यक मरम्मती, संपर्क पथों के सुदृढ़ीकरण एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मेले की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए पांचों पड़ावों पर आकर्षक प्रवेश एवं निकास द्वार विकसित करने तथा स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के समुचित विकास पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्यों की विस्तृत एवं समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन, बक्सर को पांचों पड़ावों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, मेडिकल टीम, जीवनरक्षक दवाओं एवं प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी परिस्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर को मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचकोशी परिक्रमा बक्सर की समृद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पांचों पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ उनके समग्र एवं दीर्घकालिक विकास को भी प्राथमिकता दी जाएगी। जिला जन सम्पर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 17, 2026
बक्सर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था के साथ व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया एवं छठ महापर्व का शांतिपूर्ण समापन हुआ। इस पावन अवसर पर जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्था हेतु व्यापक इंतजाम किए गए। जिला प्रशासन सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करता है। छठी मइया सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। 🌞 जय छठी मइया! 🙏 जिला प्रशासन, बक्सर @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 17, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 नवंबर 2026 आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान एवं अभियान बसेरा के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य सरकारी परिसंपत्तियों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों की परिसंपत्तियों का नियमित निरीक्षण करने, आवश्यक मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि कायाकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी परिसंपत्तियों का सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि उन्हें आम नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक, स्वच्छ एवं उपयोगी बनाना है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान करें। अभियान बसेरा की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने भूमिहीन एवं आवासहीन पात्र परिवारों की पहचान, लंबित मामलों के निष्पादन तथा नियमानुसार पात्र लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को अभियान का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने पर बल दिया। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने जिले में भूमि के अभाव में भवनविहीन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों एवं शिक्षा तथा आईसीडीएस विभाग के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर ऐसे केंद्रों एवं विद्यालयों की उपलब्ध सरकारी भूमि की पहचान करने तथा नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि के अभाव में बच्चों की शिक्षा एवं पोषण संबंधी सुविधाओं के संचालन में बाधा नहीं आनी चाहिए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय पदाधिकारी स्वयं स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा भूमि की उपलब्धता, पात्रता एवं आवंटन से संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दोनों अभियानों के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, नियमित अनुश्रवण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन, बक्सर का संकल्प है कि सरकारी परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक जीवन तथा बच्चों को शिक्षा एवं पोषण के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BuxarNews
Buxar, Bihar | Nov 17, 2026
"यह वितरण नहीं, छठ महापर्व में मेरी सहभागिता है" : विधायक आनंद मिश्र लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बक्सर विधायक आनंद मिश्र ने छठ व्रतियों के बीच पहुंचकर पूजन सामग्री भेंट की. इसे वितरण मानने से इनकार करते हुए विधायक ने कहा कि यह छठ पूजा में उनकी सहभागिता है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिशा-निर्देश में इस बार शहर के चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से छठ गीतों की गूंज और रामरेखा घाट सहित अन्य घाटों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उन्होंने सभी नगरवासियों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ महापर्व को सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, केदारनाथ तिवारी, सेवानिवृत्त ट्रैफिक इंचार्ज अंगद सिंह, वरिष्ठ नेता शिवजी खेमका, उमाशंकर राय, विकास मिश्र, मोनू कुमार, बिट्टू पांडेय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. हैशटैग (#): #Buxar #AnandMishra #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparva BuxarNews BiharNews SamratChoudhary RamrekhaGhat BJPBihar छठमहापर्व बक्सर आनंदमिश्र
Buxar, Buxar | Nov 17, 2026
बक्सर में पहली बार आयोजित लेजर शो साबित हुआ फ्लॉप शो! प्रसारण क्वालिटी बेहद निराशाजनक, पूर्व विधायक को बता दिया वर्तमान विधायक
Buxar, Buxar | Nov 17, 2026
जब डुमरांव विधायक के सामने आया 'गणित का खेल', जानिए फिर क्या हुआ? | सेंट जॉन्स सेकेंडरी स्कूल
Buxar, Buxar | Nov 17, 2026