Public App Logo
Profile Picture

Buxar Top News

@buxartopnews
828Followers
1Following
सैंड आर्टिस्ट ने दी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश से बिलौटी पहुंचे अधिवक्ता बोले पूरी ताकत लगाकर भारत के हत्यारे को दिलाएंगे फांसी .. <nis:link nis:type=tag nis:id=buxartopnews nis:value=buxartopnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=breakingnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicvoice nis:value=publicvoice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=biharpolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=localnews nis:enabled=true nis:link/>
"भरत तिवारी जनता के लिए लड़ता था.." जवइनिया गांव के विस्थापित ने बताया भरत तिवारी का व्यक्तित्व.. <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=viralnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=breakingnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=local nis:value=local nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=biharpolitics nis:enabled=true nis:link/>
चिराग पासवान पहुंचे बिलौटी, कहा - सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं ..
श्रेय की राजनीति छोड़िए, जनता की परेशानी दूर कीजिए...

इटाढ़ी रेलवे गुमटी बंद होने से आम लोग, छात्र, मरीज और सैकड़ों गांवों के निवासी रोज़ाना जाम की मार झेल रहे हैं। इस मुद्दे पर एबीवीपी के विभाग संयोजक अविनाश पांडे ने जनप्रतिनिधियों, रेलवे और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के हित से बड़ा कोई दल नहीं है। उन्होंने 4 जुलाई को कांग्रेस के प्रस्तावित आंदोलन को भी जनहित का मुद्दा बताते हुए समर्थन देने की बात कही।

क्या अब जनता को राहत मिलेगी या श्रेय की राजनीति ही चलती रहेगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=Buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxartopnews nis:value=BuxarTopNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abvp nis:value=ABVP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=itaadhirailwaygumti nis:value=ItaadhiRailwayGumti nis:enabled=true nis:link/> TrafficJam BiharNews BreakingNews PublicIssue LocalNews HindiNews BiharPolitics ViralNews BuxarUpdates
इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग नहीं खुली तो कांग्रेस करेगी रेल चक्का जाम, सरकार को दो दिन का अल्टीमेटम

इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद होने और क्षतिग्रस्त आरओबी के कारण बढ़ती जाम की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी है कि तय समय में रेलवे क्रॉसिंग नहीं खोली गई तो जनहित में रेल चक्का जाम सहित लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा. वहीं, शिक्षा मंत्री के स्वागत के बीच कांग्रेस ने कहा कि जनता अब स्वागत नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान चाहती है.
<nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=Buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ithadhi nis:value=Ithadhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaycrossing nis:value=RailwayCrossing nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficjam nis:value=TrafficJam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pankajupadhyay nis:value=PankajUpadhyay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mithileshtiwari nis:value=MithileshTiwari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railroko nis:value=RailRoko nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/>
जन सुराज जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने रक्तदान कर दी भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, 91 वीं बार सभी को किया महादान के लिए प्रेरित..
जनसंवाद में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जमीन से बिजली तक की समस्याएं लेकर पहुंचे लोग

बक्सर के जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र में आयोजित 36वें जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. जमीन विवाद, बिजली, सड़क, आधार कार्ड, नगर परिषद और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं. सदर विधायक आनंद मिश्र ने सभी मामलों को सुनकर जल्द समाधान का भरोसा दिया. कार्यक्रम में 836 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं.

आपकी राय में जनप्रतिनिधियों का इस तरह सीधे जनता से संवाद कितना प्रभावी है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताएं.

<nis:link nis:type=tag nis:id=buxar nis:value=Buxar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxarnews nis:value=BuxarNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamvad nis:value=JanSamvad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anandmishra nis:value=AnandMishra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publichearing nis:value=PublicHearing nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localnews nis:value=LocalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=buxartopnews nis:value=BuxarTopNews nis:enabled=true nis:link/>
अयोध्या से बक्सर धाम तक आ रही 'रघुभूमि से तपोभूमि तक' यात्रा, बुधवार को होगा भव्य स्वागत

गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों द्वारा होगा अभिनंदन.

सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंच रही है जन-जागरण यात्रा.

बक्सर. लोक दायित्व द्वारा आयोजित सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय जन-जागरण यात्रा "रघुभूमि से तपोभूमि तक" बुधवार को बक्सर धाम पहुंचेगी. श्री अयोध्या धाम से शुरू हुई यह यात्रा भगवान श्रीराम की तपोभूमि बक्सर तक पहुंचकर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी. यात्रा के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजकों में उत्साह का माहौल है.

गोलंबर स्थित हनुमान मंदिर में होगा पारंपरिक स्वागत

यात्रा के बक्सर पहुंचने पर सुबह 9 बजे गोलंबर स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य, श्रद्धापूर्ण और पारंपरिक स्वागत किया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों की मौजूदगी रहने की संभावना है.

श्रीराम की तपोभूमि का करेंगे दर्शन-पूजन

स्वागत समारोह के बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु एवं अतिथि उस पावन स्थल पर पहुंचेंगे, जहां भगवान श्रीराम के चरण पड़े थे. वहां दर्शन-पूजन एवं वंदन कर बक्सर की गौरवशाली सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का अनुभव करेंगे. आयोजन का उद्देश्य लोगों को अपनी धार्मिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है.

जन-जन तक पहुंचेगा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण अभियान है. इस जन-जागरण यात्रा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संवर्धन का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा.
रक्तदान शिविर में उमड़ा सेवा का जज्बा, दर्जनों लोगों ने किया महादान

विश्व रक्तदाता दिवस माह के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित हुआ शिविर

विशेषज्ञों ने कहा- एक यूनिट रक्त से बचाई जा सकती हैं तीन लोगों की जान

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : विश्व रक्तदाता दिवस माह के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 'रक्तदान जीवनदान' के संदेश को सार्थक किया. शिविर की शुरुआत अजय राय ने सबसे पहले रक्तदान कर की. पूरे कार्यक्रम के दौरान युवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

शिविर के मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरांव के प्रभारी डॉ. आर. बी. प्रसाद ने कहा कि रक्तदान महादान है. यह ऐसा निस्वार्थ और मानवीय कार्य है, जो किसी जरूरतमंद के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर मिटा सकता है. उन्होंने बताया कि रक्त का कृत्रिम निर्माण संभव नहीं है और एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान एक साथ तीन लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. शिविर में रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई.

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सचिव मोहन गुप्ता के अलावा रेडक्रॉस के टेक्निशियन संतोष कुमार सिंह, काउंसलर मुकेश कुमार, सहयोगी डब्लू कुमार, प्रकाश कुमार और अमित कुमार मौजूद रहे.

रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. शेरिन फरहाद नाजिन, आंचल कुमारी, डॉ. धनंजय कुमार मौर्य, संजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार यादव, नीतीश सिंह, पिंटू कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया.
एक फोन कॉल... और खत्म हो गई जिंदगी! बक्सर की इस मौत का सच क्या है?

मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप, दहेज प्रताड़ना की भी कही बात
पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई जारी
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित ब्रह्म चौरा के समीप एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव निवासी श्रीनिवास ने वर्ष 2021 में अपनी पुत्री सुमन शाक्या की शादी बगेन गोला निवासी रमेश कुमार के साथ की थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुमन को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार समझौते का प्रयास भी हुआ, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

मृतका के भाई नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी. उनका आरोप है कि रविवार की शाम उसे जहर देकर मार दिया गया. शाम में फोन कर बताया गया कि सुमन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. सूचना मिलने पर जब परिवार के लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

परिजनों ने बताया कि सुमन अपने पीछे चार वर्षीय पुत्र को छोड़ गई है. वहीं, उसका पति रमेश कुमार नया बाजार स्थित निजी साकेत हॉस्पिटल का संचालन करता है. घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

इस मामले में नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. उन्होंने बताया कि आरोपी पति रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया था, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
फर्जी वंशावली बनाकर संपत्ति हड़पने के आरोप में ससुर-सास को नहीं मिली राहत ..

विधवा बहू और उसकी पुत्री का नाम वंशवृक्ष से हटाने का है आरोप
बक्सर कोर्ट ने प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिलने पर अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : कथित रूप से फर्जी वंशवृक्ष तैयार कर विधवा बहू और उसकी पुत्री को पैतृक संपत्ति के अधिकार से वंचित करने के मामले में आरोपित ससुर मृत्युंजय कुमार राय और तारा मुनि देवी को अदालत से राहत नहीं मिली. अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय, बक्सर ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. न्यायालय ने कहा कि केस डायरी में उपलब्ध साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि करते हैं.

बक्सर नगर थाना कांड संख्या 118/2026 में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वादिनी शिल्पी राय ने आरोप लगाया है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके जेवर भी अपने पास रख लिए. आरोप है कि उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई तथा न्यायालय में दाखिल रिवीजन याचिका के साथ कथित रूप से ऐसा वंशवृक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिल्पी राय और उसकी पुत्री का नाम शामिल नहीं किया गया.

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत से कहा कि दोनों आवेदकों को झूठा फंसाया गया है और वे निर्दोष हैं. वहीं अभियोजन पक्ष ने केस डायरी में दर्ज गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए अग्रिम जमानत का विरोध किया. न्यायालय ने पाया कि वादिनी समेत कई गवाहों ने कथित जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोपों का समर्थन किया है तथा वंशवृक्ष में नाम नहीं होने की बात भी कही है.

न्यायालय ने आदेश में यह भी उल्लेख किया कि मृत्युंजय कुमार राय के विरुद्ध पूर्व से तीन तथा तारा मुनि देवी के विरुद्ध एक आपराधिक मामला दर्ज है. सभी तथ्यों, केस डायरी और आरोपों की गंभीरता पर विचार करने के बाद अदालत ने माना कि दोनों आवेदकों के विरुद्ध प्रथमदृष्टया मामला बनता है. इसके बाद अग्रिम जमानत आवेदन संख्या 538/2026 को खारिज कर दिया गया.
BREAKING : पश्चिम बंगाल CM के PA हत्याकांड में बक्सर का 'अटल' अब सीबीआई के रडार पर, 50 हजार का इनाम घोषित ..
खबर कमेंट बॉक्स में
नियाजीपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, यूपी-बिहार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत

उद्घाटन मैच में बिहार पुलिस ने नियाजीपुर इलेवन को हराकर दर्ज की जीत

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

बक्सर. जिले के सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर स्थित करूणानिधान बाबा खेल मैदान में रविवार से पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबला बिहार पुलिस और नियाजीपुर इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें बिहार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की.

प्रतियोगिता का आयोजन न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, अर्जुनपुर (सिमरी) की ओर से किया जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता. इसी सोच के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके.

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि विजय कुमार मिश्र के सहयोग से न केवल इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, बल्कि करूणानिधान बाबा खेल मैदान के विकास के लिए भी स्वीकृति दिलाई गई है. उन्होंने कहा कि विजय मिश्र क्षेत्र के खेल और विकास कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है.

मौके पर न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, अर्जुनपुर के सदस्य मनु गोंड, विनीत राय, सनी राय, आलोक चंद्र सागर, डॉ. मोहन राय, शुभम राय, देव रंजन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, ओमप्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
29 जून को कमल सेवा केंद्र में होगा विधायक आनंद मिश्र का 36वां जन संवाद

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे विधायक

भूमि विवाद, प्रशासनिक, पुलिस, शिक्षा व अन्य जनसमस्याओं पर होगा संवाद

बक्सर : शहर के जासों रोड स्थित कमल सेवा केंद्र में सोमवार, 29 जून को विधायक आनंद मिश्र का 36वां जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे.

जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल करना है. इस दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, पुलिस एवं प्रशासनिक मामले, शिक्षा, सामाजिक और व्यक्तिगत समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर लोगों से आवेदन लिए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा.

विधायक कार्यालय की ओर से जारी सूचना में अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गई है. कमल सेवा केंद्र के हेल्पडेस्क के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का पंजीकरण कर उनका नियमित फॉलो-अप भी किया जाएगा, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके.

विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि जनसंवाद जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि "आपकी समस्याएं, हमारा प्रयास" की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान के लिए विधायक कार्यालय निरंतर कार्य कर रहा है.
बक्सर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 93 लिपिकों का तबादला, कई महत्वपूर्ण शाखाओं में बदली जिम्मेदारी ..
खबर कमेंट बॉक्स में
"एक देश, एक विधान" के नायक को श्रद्धांजलि, महिला मोर्चा ने याद किया डॉ. मुखर्जी का बलिदान
पुण्यतिथि पर राष्ट्रवाद और अखंडता के संदेश को किया गया याद
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत

बक्सर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया. वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक रहा है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और राष्ट्रीय चेतना का अमर अध्याय है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और देश की अखंडता के लिए समर्पित कर दिया. उनके आदर्श, विचार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे.
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलग व्यवस्था के विरोध में डॉ. मुखर्जी ने जो संघर्ष किया, वह भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. "एक देश में दो निशान, दो विधान एवं दो प्रधान नहीं चलेगा" का उनका उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है.
भरत तिवारी के घर पहुंचे भाजपा नेता सौरभ तिवारी, पिता को दी सांत्वना ..
भोजपुर एनकाउंटर पर गहराया विवाद, FIR की कहानी पर उठे सवाल; मां ने पुलिसकर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

- फेसबुक लाइव, बरामद खोखों और पुलिस के दावों को लेकर नई बहस
- मृतक भरत भूषण तिवारी की मां ने अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की मांग की

बक्सर टॉप न्यूज बक्सर/आरा : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, पुलिस की ओर से दर्ज FIR और मृतक के परिजनों के आरोपों के बीच कई सवाल खड़े हो गए हैं. मामले को लेकर न्यायिक जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं, जबकि मृतक की मां आशा देवी ने एनकाउंटर में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

FIR और घटनाक्रम को लेकर उठ रहे सवाल

वीडियो में दावा किया गया है कि भरत भूषण तिवारी ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिया था और सरेंडर के लिए तैयार हो गया था. वहीं पुलिस की FIR में उल्लेख है कि उसने हथियार फेंकने के बाद दोबारा उसे उठाकर पुलिस पर फायरिंग की. इसी बिंदु को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

FSL रिपोर्ट की चर्चा से बढ़ा विवाद

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि पुलिस ने भरत द्वारा 10 से 12 राउंड फायरिंग किए जाने की बात कही, जबकि घटनास्थल से केवल दो खोखे बरामद होने की चर्चा की गई है. इसे लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

मां ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक की मां आशा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उसे गोली मारी गई. उन्होंने मामले में शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस का पक्ष भी सामने

पुलिस की ओर से दर्ज FIR में दावा किया गया है कि भरत भूषण तिवारी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि कार्रवाई कानून के दायरे में की गई.

न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

मामला अब न्यायिक जांच के दायरे में है. इस बीच हाईकोर्ट और मानवाधिकार मंचों तक भी यह प्रकरण पहुंचने की चर्चा है. परिजनों और समर्थकों द्वारा न्याय की मांग लगातार उठाई जा रही है. अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और जिम्मेदारी किसकी बनती है.
गुड़गांव के साहित्यिक मंच पर चमके बक्सर के रोहित दुबे, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित प्रेरक संवाद कार्यक्रम में रखे विचार

नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों पर वक्ताओं ने साझा किए अनुभव

बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : नगर के श्रीकृष्ण नगर कॉलोनी निवासी स्वर्गीय डॉ. बैजनाथ दुबे के पुत्र, लेखक एवं युवा प्रेरक रोहित दुबे ने गुड़गांव स्थित क्विल एंड कैनवास बुकस्टोर में आयोजित एक प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं प्रेरक संवाद कार्यक्रम में अपने विचारों से श्रोताओं को प्रभावित किया. जश्न इवेंट्स द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लेखक, प्रबंधन विशेषज्ञ और विचारक शामिल हुए.

अपने संबोधन में रोहित दुबे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही सफलता की गारंटी नहीं है. युवाओं को आत्म-अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों को भी अपनाना होगा. उन्होंने युवाओं को निरंतर सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा दी.

कार्यक्रम में पूर्व सीईओ, छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे रवि वल्लुरी, वरिष्ठ मानव संसाधन विशेषज्ञ एवं जीएम-एचआर सिलादित्य मुखोपाध्याय तथा व्यवहार विशेषज्ञ चेतना श्रीधर ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने नेतृत्व, साहित्य, करियर विकास, मानव व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम का सफल आयोजन जश्न इवेंट्स की संस्थापक सीमा और उनकी टीम द्वारा किया गया. साहित्य, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस आयोजन ने लेखकों, पाठकों और युवाओं को एक सार्थक मंच प्रदान किया.

उल्लेखनीय है कि रोहित दुबे "30 Lessons Not Taught in School" तथा "Letter To My Son" जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक हैं. एक लेखक, इंजीनियर और मार्शल आर्टिस्ट के रूप में वे देशभर के विभिन्न मंचों पर युवाओं के व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते रहते हैं. उनकी इस उपलब्धि से बक्सर के साहित्य प्रेमियों और युवाओं में गर्व का माहौल है.
सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं होने के मामले में बक्सर नप के ईओ कुमार ऋत्विक निलंबित

किला मैदान में हेलीकॉप्टर नहीं उतरने के बाद हुई जांच में लापरवाही का आरोप

नगर विकास विभाग की कार्रवाई, विभागीय कार्यवाही की भी तैयारी

बक्सर. मुख्यमंत्री के बक्सर दौरे के दौरान किला मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं होने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उन पर पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का आरोप लगाया गया है.

जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को मुख्यमंत्री के आगमन के अवसर पर किला मैदान में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग नहीं हो सकी थी. इसके बाद अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में गठित जांच टीम ने मामले की जांच की. जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पदाधिकारी बक्सर ने नगर विकास एवं आवास विभाग को रिपोर्ट भेजी थी.

विभाग ने कहा है कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर प्रकृति के पाए गए हैं तथा उनका कृत्य बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों के प्रतिकूल है. इसके बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत उन्हें अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया.

निलंबन अवधि में कुमार ऋत्विक का मुख्यालय नगर आयुक्त, नगर निगम मुजफ्फरपुर का कार्यालय निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके विरुद्ध आरोप पत्र और विभागीय कार्यवाही से संबंधित अलग संकल्प शीघ्र जारी किया जाएगा. साथ ही नगर परिषद बक्सर में नए कार्यपालक पदाधिकारी की पदस्थापना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे भरत तिवारी की लड़ाई: पप्पू यादव
भरत तिवारी के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव
ये आपकी लड़ाई है .. आगे आप चलिएगा, पीछे समाज चलेगा .. 
भरत तिवारी के परिजनों से बोले खेसारी लाल यादव
भरत तिवारी के घर पहुंचे खेसारी, कहा - फौज में जान देना ही नहीं, किसी की मदद में शहीद होना भी शहादत ..