मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र में लगातार बारिश से तीन बांध के फुल गेट खोले गए, जामनी बांध के 6 गेट खोलकर 16,486 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
मड़ावरा तहसील में मानसून फिर से तेज हो गया है। बीती रात से इलाके में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के बड़े बांधों में पानी की आवक बढ़ गई, जिससे उनका जलस्तर तेजी से ऊपर आया है। इसी वजह से गुरुवार सुबह जामनी बांध समेत तीन बांधों के गेट खोलकर ज्यादा पानी छोड़ा जाने लगा।