पूर्णिया में कड़ी निगरानी के बीच नीट यूजी पुनर्परीक्षा, 12 केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
पूर्णिया में रविवार को नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 का आयोजन 12 परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच किया गया। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की थीं।
परीक्षार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सुबह 11 बजे से ही बायोमेट्रिक सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 5:15 बजे तक चली।
Bihar, India | Jun 22, 2026