सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मद्य निषेध सप्ताह के समापन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं आमजन ने सहभागिता की।
समारोह के दौरान युवाओं को नशा न करने तथा समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक व सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को सजग किया।
इसी कड़ी में ‘सेवा संकल्प शिविर’ एवं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम व आत्मनिर्भर बनाने हेतु विशेष पहल की गई। विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुसार 144 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इसके साथ ही 8 दिव्यांग हितग्राहियों को यूडीआईडी कार्ड भी वितरित किए गए।
विभाग द्वारा उठाया गया यह कदम दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। शासन की मंशा के अनुरूप पात्र दिव्यांगजनों को सभी जरूरी सुविधाएं और उपकरण समय पर उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
Collector Shivpuri
#shivpuri
19 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026