🌺 बाबा श्याम के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूमे हजारों श्रद्धालु🙏
कोंच के एसआरपी इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार देर रात बाबा खाटू श्याम का सातवां भव्य दरबार सजाया गया। फूलों से सजे बाबा के दरबार की मनोहारी छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बाबा को 56 भोग अर्पित किए गए और दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
दिव्य भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक सरदार हरमिंदर सिंह रोमी, गौरी शरण, अपर्णा, अनंत मिश्रा और प्रवीण जैन ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। 'हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने भी तुझको पुकारा सांवरे' भजन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। देर रात तक पंडाल बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और अपना दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल बाबूजी ने भी बाबा के दरबार में पहुंचकर दर्शन किए। आयोजक एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प�
Konch, Jalaun | Nov 19, 2026