कोईलवर: कोईलवर हॉस्पिटल रोड पर गड्ढों का कब्जा, दीपावली की भीड़ में हादसे का खतरा बढ़ा, दुकानदारों ने जताई चिंता
गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा, यह समझना है तो कोईलवर हॉस्पिटल रोड पर चले आइए। दीपावली के अवसर पर नगर पंचायत का यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शनिवार शाम करीब पांच बजे सड़क पर बड़ी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के बीच जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसों को न्योता देते नजर आए।