Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
deepbisht032
पौड़ी में विवाद के बाद मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा। पौड़ी पुलिस की दो टूक: शहर में हंगामा किया तो खैर नहीं, दर्ज होगा मुकदमा।
Pauri, Garhwal
| Sep 16, 2026
MORE NEWS
“क्या न्यायालय से भी बड़े हो गए मंत्री गणेश जोशी?” आय से अधिक संपत्ति मामले पर अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री का बड़ा सवाल
Pauri, Garhwal | Sep 16, 2026
#पौड़ी के #बैजरों क्षेत्र में #नदी में गिरा #बाइक_सवार, बीती रात से #लापता युवक का अब तक प्रशासन को नहीं मिला कोई सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी।
Pauri, Garhwal | Sep 16, 2026
#पौड़ी की सड़कों पर ‘मारपीट का तमाशा’ कब थमेगा? जिला मुख्यालय में एक सप्ताह के भीतर युवाओं के बीच मारपीट की 2 से 3 घटनाएं सामने आने से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई घटनाएं उन स्थानों पर हुईं, जहां पुलिस की नियमित गश्त और अधिकारियों की आवाजाही रहती है। वीडियो में खुलेआम मारपीट और हंगामा साफ नजर आ रहा है। सवाल है—पुलिस की निगरानी के बावजूद युवा इतने बेखौफ क्यों? हर घटना के बाद चालानी कार्रवाई या हुड़दंग रोकने की कोई ठोस रणनीति? पौड़ी की सड़कों पर यह सिलसिला आखिर कौन और कब रोकेगा?
Pauri, Garhwal | Sep 16, 2026
#पौड़ी में #छात्र_संघ_चुनाव का परिणाम आने के बाद आपस में भिड़े दो गुट सर्किट हाउस में मचाया #हुड़दंग, #पुलिस ने 7 युवकों को हिरासत में लिया।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026
पौड़ी के शगुन ज्वेलर्स में कैरेटोमीटर से चंद मिनटों में होगी सोने की शुद्धता की जांच। पौड़ी। अब सोने के आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के लिए उसकी शुद्धता जांचना बेहद आसान हो गया है। शगुन ज्वेलर्स की ओर से कैरेटोमीटर मशीन उपलब्ध कराई गई है, जो कुछ ही मिनटों में सोने, चांदी और अन्य मिश्र धातुओं का प्रतिशत बताने में मदद करती है। इस मशीन के जरिए ग्राहक अपने आभूषण में सोने की मात्रा के साथ उसमें मौजूद अन्य धातुओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्राहकों को आभूषण की शुद्धता को लेकर पारदर्शिता मिलेगी और वे जांच के बाद ही खरीदारी का निर्णय ले सकेंगे।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026
पौड़ी में कानून-व्यवस्था पर सवाल, एक सप्ताह में युवाओं की फिर भिड़ंत। जिला मुख्यालय पौड़ी में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह में शहर में युवाओं के आपस में भिड़ने की चार से पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं लात-घूंसे चले तो कहीं युवाओं ने खुलेआम हंगामा किया। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कई घटनाएं ऐसे स्थानों पर हुईं, जहां पुलिस की दिन-रात आवाजाही रहती है और आला अधिकारियों का भी नियमित आना-जाना होता है।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026
#तहसील दिवस में सुनीं गईं 20 जनसमस्याएं, अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तहसील सभागार पौड़ी में तहसील दिवस आयोजित किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें रखीं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी प्रकरणों को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील दिवस में सड़क, विद्युत, जल निकासी, वन्यजीवों से सुरक्षा, विद्यालय भवन तथा आवारा पशुओं से संबंधित विषयों पर लोगों ने अपनी बातें रखीं। अपर चोपड़ा मिशन कॉलोनी में घर के नीचे पानी आने से शौचालय प्रभावित होने के संबंध में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने राजस्व उपनिरीक्षक को मौके का निरीक्षण करने तथा नगर पालिका को निरीक्षण के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने च्वींचा मोटर मार्ग के सुधारीकरण के संबंध में लोक निर्माण विभाग को सड़क के गड्ढों की मरम्मत और नालियों का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गांव में विद्युत लाइन को व्यवस्थित करने तथा जंगली सूअरों से सुरक्षा के संबंध में भी वन विभाग को आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने सड़कों के किनारे झाड़ी कटान के संबंध में लोक निर्माण विभाग को फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। तहसील दिवस में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय केसुंदर गांव की चारदीवारी एवं पुश्ते के सुधारीकरण के संबंध में शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसर से जुड़े आवश्यक कार्य कराने को कहा। उन्होंने कोट गांव में आवारा पशुओं एवं कुत्तों से संबंधित विषय पर भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बमटी गांव में बारिश के कारण मकान में आई दरार के संबंध में संबंधित विकासखंड को प्रकरण को आपदा के अंतर्गत लेने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्थलीय जांच से जुड़े मामलों में समयबद्ध जांच कर आख्या प्रस्तुत करने तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026
#चंदोला राईं में विधिक जागरूकता शिविर, विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ #अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकासखंड पौड़ी के ग्राम चंदोला राईं में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना, 2010 के अंतर्गत विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। शिविर में ग्रामीणों को लोकतंत्र के महत्व, संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की भागीदारी, अधिकारों की सुरक्षा, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और विधि के शासन से भी जुड़ा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने विधिक सेवा केंद्र योजना, 2010 की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम चंदोला राईं में स्थापित केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध कानूनी सेवाओं, विधिक परामर्श तथा न्याय प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने में भी सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य पात्र लोगों को विधिक सेवाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विधिक हेल्पलाइन 15100 के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गयी।
Pauri, Garhwal | Sep 15, 2026