कैरो: कैरो में मानसून की विदाई, प्रकृति का मनमोहक नजारा: काशी के सफेद फूलों से सजे खेत-खलिहान और जलस्रोत
मानसून की विदाई और शरद ऋतु के आगमन के बीच लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों प्रकृति का मनमोहक रूप देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे कैरो प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों, नदी-नालों और जलस्रोतों के आसपास खिले काशी के सफेद फूलों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।