पोड़ैयाहाट: चतरा में 24 घंटे में हुई गोलीबारी का पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस बरामद
24 घंटे के भीतर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के चतरा में हुई गोलीबारी का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी के साथ देसी कट्टा और कारतूस बरामद बरामद किया है। शुक्रवार की शाम मामूली विवाद में चतरा गांव में गोली मारकर सुबोध यादव को आंशिक रूप से घायल कर दिया गया था। इसे लेकर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 119/26 दर्ज किया गया था।