हरिद्वार: रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड के बाद GRP ने रेलवे ट्रैक की सघन चेकिंग की, GRP मुख्यालय ने दी जानकारी
रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर मिली लोहे की रॉड के बाद उत्तराखंड GRP सतर्क हो गई है। GRP ने शुक्रवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। रानीपुर स्थित GRP प्रदेश मुख्यालय ने बताया है कि GRP अलर्ट मोड पर है और संवेदनशील स्थानों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर कड़ी नजर रखी जा रही है।