हरिद्वार: बहादराबाद स्थित काली मंदिर परिसर में निकले सांप को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बहादराबाद स्थित काली मंदिर परिसर में शुक्रवार शाम अचानक सांप निकलने से हंगामा मच गया। परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी की सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील करी है कि वे सरीसर्प जीवों को नुकसान ना पहुंचाएं क्योंकि इससे हमारी खाद्य श्रृंखला बिगड़ती है।