हरिद्वार: देहरादून से आई विद्युत विभाग की विजिलेंस की 2 टीमों ने जमालपुर इलाके में की ताबड़तोड़ छापेमारी, 13 बिजली चोरियां पकड़ी
जमालपुर में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर शुक्रवार को राजधानी देहरादून से आई विजलेंस की 2 टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। अचानक इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दिन भर चली कार्रवाई में 13 बिजली चोरियां पकड़ी गईं, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सभी के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।