हरिद्वार: पथरी पुलिस ने गोकशी मामले में शमीम को बुक्कनपुर तिराहे से और शांति भंग में मुस्तफा को सुभाषगढ़ तिराहे से गिरफ्तार किया
पथरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें शमीम को बुक्कनपुर तिराहे से गोकशी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, बीती 8 सितंबर को छोटे हाथी वाहन से 100 किलो गोमांस मिलने के मामले में वह फरार चल रहा था। उधर शांति भंग के मामले में सुभाषगढ़ तिराहे पर ईंट लेकर हंगामा कर रहे कासमपुर निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया है।