हरिद्वार: भगत सिंह चौक स्थित बाइक के शोरूम में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
शुक्रवार रात भगत सिंह चौक स्थित बाईक के शोरूम में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी। अग्निशमन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। आग लगते ही लोगों की सूचना पर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है।