हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस लाइन में 22 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, क्राइम कंट्रोल में बेहतर काम के लिए
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज जनपद के 22 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित किया। इन सभी पुलिसकर्मियों ने क्राइम कंट्रोल में बेहतर काम किया है। इनमें से कई पुलिसकर्मियों ने ज्वेलर्स डकैती कांड, नकली नोट गिरोह और मंगलोर लूट के खुलासे में चुनौतियों का सामना करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए एसएसपी ने सबका उत्साहवर्धन भी किया है।